जैन महिला मिलन ने मनाया स्थापना दिवस

सदस्यों ने सेवा कार्यों के संकल्प को दोहराया

हजारीबाग. जैन महिला मिलन का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया. यह संस्था वर्ष 1988 से समाज सेवा, धार्मिक जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है. कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मंजू सेठी, सचिव संतोष विनायका एवं कोषाध्यक्ष सुशीला सेठी उपस्थित थीं. इस अवसर पर संस्था की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया. बताया गया कि संस्था द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व सत्तू वितरण और शीत ऋतु में कंबल वितरण किया जाता है. संस्था को मजबूती प्रदान करने में पूर्व सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इनमें तारा अजमेरा, सुमती पाटनी, मीना अजमेरा, संतोष अजमेरा, उषा विनायका, प्रेमा टोंग्या, सुलोचना पाटनी, किरण पाटनी, आशा विनायका, सुषमा पांड्या, लता पांड्या, हीरा विनायका, मनोरमा छाबड़ा, प्रेमलता लुहाड़िया और शकुंतला लुहाड़िया सहित अन्य सदस्य शामिल हैं. अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि भविष्य में पेयजल व्यवस्था और सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके. संतोष अजमेरा ने बताया कि जैन धर्मशाला में ब्लड, शुगर और हीमोग्लोबिन टेस्ट कैंप का आयोजन भी किया जायेगा. कार्यक्रम में सदस्यों ने सेवा कार्यों के संकल्प को दोहराया. धन्यवाद ज्ञापन सुशीला सेठी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >