जैन समाज ने किया दीक्षार्थियों का अभिनंदन,

शोभायात्रा निकाली गयी

हजारीबाग. दिगंबर जैन समाज हजारीबाग ने मुनिश्री 108 प्रमाण सागर की नगरी में आये दो बाल ब्रह्मचारी दीक्षार्थियों का सोमवार को सामाजिक अभिनंदन किया. अभिनंदन समाज के अध्यक्ष नागेंद्र विनायका व महामंत्री संजय अजमेर टीम की ओर से किया गया. जैन धर्म के शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी स्थित गुणायतन परिसर में 18 अप्रैल को परम पूज्य मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी के सानिध्य में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित किया गया है. नागेंद्र विनायका एवं संजय अजमेरा ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे नगर में आये दोनों बाल ब्रह्मचारी सौरभ भैया एवं रूपेश भैया दीक्षार्थी हैं. 18 अप्रैल को आयोजित होने वाले जैनेश्वरी दीक्षा समारोह में दोनों जैन मुनि बनने की ओर अग्रसर हैं. इन साधकों के सम्मान में उनके आगमन पर अभिषेक एवं शांतिधारा करायी गयी. नगर भ्रमण के बाद दीक्षार्थियों की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ. उपरोक्त कार्यक्रमों में समाज के सभी महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की. शोभायात्रा का स्वागत अग्रवाल समाज, अखिल भारतीय मारवाड़ी समाज, खंडेलवाल समाज, खुदरा खाद्यान्न व्यवसायी संघ, चेंबर ऑफ कॉमर्स, सद्भावना ग्रुप, सनराइज ग्रुप, फ्रेंड्स क्लब, हजारीबाग यूथ विंग, नवयुवक दल, मुस्लिम समाज, सिख समाज एवं अन्य लोगों ने किया.

दोनों युवा तपस्वियों पर समाज को गर्व : विजय जैन

विजय जैन लुहाड़िया ने बताया कि जैन धर्म संयम, तप एवं त्याग पर आधारित है. इन दोनों युवा तपस्वियों की साधना पर समाज को गर्व है. उन्होंने कहा कि आज का युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर बड़ी-बड़ी नौकरी पाने को लालायित रहता है, परंतु इन युवाओं ने दीक्षा प्राप्त कर साधना के मार्ग का चयन किया, जो अति प्रशंसनीय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >