मिनी कंट्रोल रूम की स्थापना का निर्देश

कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

हजारीबाग. नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) शशि प्रकाश सिंह एवं सामान्य प्रेक्षक अविनाश शर्मा की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में नगरपालिका चुनाव से संबंधित अब तक किये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने पर बल दिया. मतदान दिवस के दौरान विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मिनी कंट्रोल रूम की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही हेल्पलाइन कोषांग में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने सभी नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के अंतर्गत सौंपे गये दायित्वों का विधि-सम्मत, गंभीरतापूर्वक एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में सामान्य प्रेक्षक अविनाश शर्मा, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >