हजारीबाग में रामकृष्ण देव मंदिर का उदघाटन

विधायक प्रदीप प्रसाद व कई विवि के कुलपति समेत काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

हजारीबाग. शहर के श्रीराम कृष्ण शारदा आश्रम परिसर में ठाकुर श्री रामकृष्ण देव मंदिर का उदघाटन रविवार को श्रीराम कृष्ण मिशन मठ बेलूर के उपाध्यक्ष परम पूज्य श्रीमद स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने किया. मौके पर पूज्य स्वामी तपानंद जी महाराज भी उपस्थित थे. रामकृष्ण मिशन के कई प्रांतों से आये 55 संन्यासियों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया. इस धर्म सभा में साधु-संतों के अलावा सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, विभावि के कुलपति प्रो डॉ चंद्रभूषण सिंह, सरला बिरसा विवि के कुलपति प्रो जगन्नाथ, प्राचार्य समाप्ति पॉल समेत संस्था के सदस्य व शहर के काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने ठाकुर जी के जीवन और उनकी सर्वव्यापकता पर प्रवचन दिया. मौके पर महाप्रसाद वितरण व भंडारा हुआ. कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा. जिसमें दीक्षा ग्रहण, भजन कीर्तन व महाराज के द्वारा उपदेशामृत दिया जायेगा.

चार वर्षों में पूरा हुआ मंदिर का निर्माण

ठाकुर श्री रामकृष्ण देव के अलौकिक मंदिर का निर्माण चार वर्षों में पूरा हुआ. यह मंदिर कोलकाता के बेलूर मठ के प्रारूप पर बनाया गया है. मंदिर में रविवार को सुबह से ही शहर व आसपास के लोगों की भीड़ लगी रही. मंदिर का निर्माण ओडिसा के कलाकार गंगाधर जना ने अपनी 15 सदस्यीय टीम के साथ किया है. जिसमें हाथी के छोटे-छोटे रूप आकर्षण का केंद्र हैं. इसका निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू किया गया था. उदघाटन अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >