पुलिस-पब्लिक के संबंधों को बेहतर बनायें : एसपी

एसपी अमन कुमार ने शहरी क्षेत्र के पांच थानों का किया निरीक्षण

हजारीबाग. नये एसपी अमन कुमार ने सोमवार को टाउन थाना सहित पांच थानों का निरीक्षण किया. उन्होंने सदर थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह से क्षेत्र में घटित घटनाओं की जानकारी ली. अपराध नियंत्रण को लेकर कई दिशा निर्देश दिये. इसके अलावे एसपी ने कोर्रा, लोहसिंघना, बड़ाबाजार टीओपी का भी निरीक्षण किया. सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि पुलिस पब्लिक संबंध बने रहें. लोगों की शिकायतों पर थानेदार संज्ञान लेते हुए कार्य का निष्पादन करें. शहरी क्षेत्रों में चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर नजर रखें. उन्होंने नशीले पदार्थ के कारोबार और इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए आसपास के थानेदारों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. एसपी ने थाना सिरिस्ता, तख्ती, कांड दैनिकी, रनिंग रजिस्ट्री समेत सभी कागजातों के रखरखाव की जानकारी ली.

एकता मंच ने हज यात्रियों को विदाई दी

हजारीबाग. एकता मंच की ओर से लोहसिंहना मैदान में हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में हज यात्रियों का माला पहनाकर व इत्र लगाकर स्वागत एवं शरबत, पानी और नाश्ते के डिब्बों का वितरण किया. मौके पर सैय्यद तारिक आलम उर्फ मुफीज अध्यक्ष, मशकूर अहमद उर्फ माको, सचिव इरफान खान, कैशियर राजा खान, उपाध्यक्ष औसाफ खान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >