दारू. पुलिस ने पुनाइटांड़ स्थित रोशन जेनरल स्टोर में अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापामारी की. इसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद किया गया. संचालक रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्टोर से गॉडफादर बीयर पांच केन, रॉयल चैलेंज की छह बोतल शराब, एट पीएम ब्रांड की 18 बोतल, स्टरलिंग ब्रांड की 17 बोतल, आइकॉनिक व्हाइट ब्रांड की 18 बोतल, मैकडॉवेल ब्रांड की 11 बोतल शराब बरामद हुआ. थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने कहा कि एसपी अमन कुमार को मिली सूचना के आधार पर उक्त दुकान में छापामारी की गयी.
जेनरल स्टोर से भारी मात्रा में शराब बरामद
संचालक गिरफ्तार
