एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दी अहम जानकारी

चुरचू. एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम ने लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी. बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर, जननांग मस्सों तथा गले, गुदा और अन्य अंगों के कैंसर का कारण बन सकता है. समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाकर इन गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है. उन्होंने बताया कि 14 वर्ष पूरा कर 15वें वर्ष में प्रवेश कर रही बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगाना चाहिए. इस आयु वर्ग में टीकाकरण बेहद प्रभावी होता है. भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है. कार्यक्रम के दौरान लोगों को एचपीवी संक्रमण, इसके लक्षण, बचाव के तरीके और टीकाकरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गयी. डॉ राम ने अभिभावकों से अपील की कि अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय पर टीकाकरण करायें. इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

पांच वारंटी गिरफ्तार

कटकमसांडी. कटकमदाग पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इनमें गैर जमानती वारंटी रंजीत कुमार शर्मा (ग्राम ढेंगुरा), रवि गोप (ग्राम अडरा), शंकर साव (ग्राम कुद), मोहम्मद अफसर (ग्राम डामोमोडी) व रुपू भुइयां (ग्राम बेस) शामिल हैं. यह जानकारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >