हॉलीक्रॉस स्कूल ने स्थापना दिवस मनाया

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

हजारीबाग. हॉलीक्रॉस स्कूल हजारीबाग ने शनिवार को अपना स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत फादर थिडोसियस फ्लोरेंटिनी एवं संस्थापक सिस्टर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. सिस्टर सैलेट ने अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों पर बल दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर पढ़ाई करने की बात कही. प्राचार्या सिस्टर मिनी अब्राहम ने विद्यालय की की उपलब्धियों को गिनाया. कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की भागीदारी रही.

एनसीसी कैडेट्स हेमंत को छह हजार की छात्रवृत्ति

बरकट्ठा. गंगपाचो गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट हेमंत कुमार को 22 झारखंड बटालियन के जूनियर विंग के तहत छह हजार की एनसीसी छात्रवृत्ति प्राप्त हुई. निदेशक आइपी भारती ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर एनसीसी कैडेट कल्याण सोसायटी (सीडब्ल्यूई एस) से यह छात्रवृति मिलती है. प्रधानाध्यापक सायन मुखर्जी ने कहा कि विद्यालय में छात्रों को नियमित रूप से एनसीसी का प्रशिक्षण दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >