हजारीबाग के गैलेक्सी हाई स्कूल को मिली प्लस टू की मान्यता, सभी विषयों की होगी पढ़ाई

Hazaribagh News: हजारीबाग के गैलेक्सी हाई स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक से प्लस टू तक की मान्यता मिल गई है. अब यहां पढ़ने वाले 400 से अधिक छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए दूसरे स्कूलों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. स्कूल प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh News: हजारीबाग शहर स्थित गैलेक्सी हाई स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दिल्ली से मैट्रिक से लेकर प्लस टू तक की मान्यता मिल गई है. बुधवार को स्कूल सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्कूल के निदेशक मोहम्मद चांद अंसारी और प्रिंसिपल दीपक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में शुरू हुए इस स्कूल ने पिछले दो वर्षों से सीबीएसई मान्यता प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास किया था. अब यह प्रयास सफल हुआ है और स्कूल को आधिकारिक रूप से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक की मान्यता मिल गई है.

अब छात्रों को दूसरे स्कूलों का नहीं लेना पड़ेगा सहारा

स्कूल के निदेशक मोहम्मद चांद अंसारी ने बताया कि वर्तमान में गैलेक्सी हाई स्कूल में 400 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. पहले मैट्रिक और प्लस टू की परीक्षाओं के लिए छात्रों को दूसरे स्कूलों का सहारा लेना पड़ता था. अब सीबीएसई से मान्यता मिलने के बाद छात्रों को अपने ही स्कूल से परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी. इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को काफी राहत मिलेगी और पढ़ाई की प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित होगी.

16 फरवरी 2026 से बना सीनियर सेकेंडरी स्कूल

प्रिंसिपल दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी 2026 से गैलेक्सी हाई स्कूल आधिकारिक रूप से सीबीएसई का प्लस टू सीनियर सेकेंडरी स्कूल बन गया है. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है. इससे भविष्य में और अधिक विद्यार्थी इस स्कूल से जुड़ेंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर विशेष जोर

प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और बेहतर शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. प्लस टू स्तर पर विभिन्न विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है और इसके लिए पर्याप्त संख्या में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है. स्कूल में आधुनिक संसाधनों के साथ पढ़ाई की व्यवस्था की गई है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके.

इसे भी पढ़ें: साइकिल से विधानसभा पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, गैस-तेल संकट का विरोध

कंप्यूटर शिक्षा, खेलकूद और स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि गैलेक्सी हाई स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, विद्यार्थियों की रुचि और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं. स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफल बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना भी है.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी में हजारीबाग में बजेगा डीजे, विधायक प्रदीप प्रसाद का विधानसभा में विरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >