वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया.

हजारीबाग.

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया. उदघाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने किया. शिविर का शुभारंभ अभिषेक कुमार ने रक्तदान कर किया. इसके अलावा हीरो शर्मा, सोमू कुमार, राहुल शर्मा, अमर जैन विनायका, जीतू वर्मा, साकेत तिवारी, रोहित मिश्रा, अभिनित कुमार और रवि कुमार गुप्ता ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि 18 जून को रक्तदान शिविर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लगाया जायेगा. इस शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाता शामिल होकर रक्तदान करें. शिविर को सफल बनाने में रजत जैन, अमर जैन, राहुल शर्मा, मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मुकीम अख्तर आर खैरी, मुरली प्रजापति, शमशाद, शीला कुमारी, मधु कुमारी, उदय कुमार एवं मार्खम कॉलेज के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >