हेलमेट पहने होता तो शायद बच सकती थी जान
सक्रेज में जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह 9:15 बजे के करीब मुखिया जी नामक लाइन होटल के समीप घटी.
सड़क दुर्घटना में औरंगाबाद निवासी व्यक्ति की मौत
बरकट्ठा.
सक्रेज में जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह 9:15 बजे के करीब मुखिया जी नामक लाइन होटल के समीप घटी. बरही की ओर से आ रही हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल नंबर डब्लूबी 40 ए एक्स 8065 ने सड़क किनारे खड़ी 12 चक्का ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक सवार ग्राम औरंगाबाद बिहार निवासी रणविजय शाह 45 वर्ष पिता उमाशंकर शाह की मौके पर ही गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी को लेकर भागने में सफल रहा. बाइक चालक अपना हेलमेट आगे की ओर टांग कर रखा था. अपना हेलमेट पहन कर रखा होता तो शायद उसकी मौत नहीं होती. मामले की सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.