हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले भर के बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर “अस्मिता सिटी लीग” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने किया. उन्होंने कहा जिले भर के बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर है. न्यू स्टेडियम और कर्जन ग्राउंड दोनों जगहों पर अलग-अलग आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग की 350 से अधिक बालिका खिलाड़ी शामिल हुए. इसमें फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, हॉकी के साथ एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया.
परिणाम- ताइक्वांडो अंडर-14 में
16 किग्रा में एंजल कुमारी
20 किग्रा में अनिका अवनी
22 किग्रा में रेनू कुमारी
26 किग्रा में अंशु प्रिया कुमारी
29 किग्रा में आराध्या राय
32 किग्रा में रजनी कुमारी
35 किग्रा में रुद्रा सिंह
38 किग्रा में अनु कुमारी
40 किग्रा में रुपाली राज डांगे और अन्य वर्गों में अनुप्रिया कुमारी, अंजली कुमारी, चाहत कुमारी, करिश्मा कुमारी, काजल कुमारी, अंतरा कुमारी, ज्योति कुमारी, अनुष्का रानी, पल्लक रानी और सुर्दा वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
एथलेटिक्स अंडर-14
100 मीटर दौड़ में सेजल टुटू (मासिमार्शल स्कूल)
200 मीटर में अनन्या वर्मा (डीएवी स्कूल)
400 मीटर में आरोही कच्छप (केंद्रीय विद्यालय)
800 मीटर में कृष्णा गोस्वामी (डीएवी स्कूल)
एथलेटिक्स अंडर-17
100 मीटर दौड़ में प्रतिभा कुमारी (डीएवी स्कूल)
200 मीटर में प्रतिभा कुमारी (डीएवी स्कूल)
400 मीटर में प्रिया हांसा (मासिमार्शल स्कूल)
800 मीटर में अनीसा कुमारी (मासिमार्शल स्कूल) ने बेहतर प्रदर्शन किया है.
फुटबॉल में रेजिडेंशियल सेंटर का दबदबा
फुटबॉल अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में रेजिडेंशियल गर्ल्स फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर विजेता रहा बना है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीरज कुमार, कुलेश्वर गुप्ता, अनुकंपा रुंडा, सुशीला कुमारी, हेमंत कुमार, अश्विनी कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार दास सहित अन्य ने सहयोग किया.
यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर
