2हैज81में-गिरफ्तार लोगो को जेल भेजती पुलिस
चौपारण. नियम कानून को ताक पर रखकर निजी क्लिनिक एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाने के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. जेल जानेवालों में घनश्याम साव उर्फ डॉ कश्यप बजरंग क्लीनिक, प्रमोद कुमार चतरा मोर, लेब टेक्नीशियन गणेश साव बाराडीह, वर्तमान चतरा मोर एवं प्रकाश प्रजापति चतरा शामिल है. उक्त लोगों को प्रशासन की छापामारी टीम ने एक मार्च को अलग अलग क्लिनिक से गिरफ्तार किया था. देर रात चिकित्सा प्रभारी डॉ सतीश कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करने के बाद उक्त लोगों को जेल भेजा गया. आरोप है कि बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के उक्त लोग अल्ट्रासाउंड केंद्र चला रहे थे. इसके अलावा और भी गड़बड़ियां पायी गयी है. जिस पर जांच चल रहा है. रात भर छुड़ाने के लिए होती रही जहोजहाद : गिरफ्तारी के बाद उक्त लोगों को छुड़ाने को लेकर रात भर जहोजहाद होती रही. स्थानीय लोगों के अलावा हाई लेबल का पैरवी होती रहा, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
