20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

एसआइटी ने जीएम इंटर कॉलेज के पास पकड़ा

इचाक. पुलिस ने जीएम इंटर कॉलेज इचाक के पास छापामारी कर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन एंड्राइड मोबाइल एवं एक कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया गया है. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल को सूचना मिली कि जीएम इंटर कॉलेज के पास अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जाती है. इस सूचना के आधार पर एसआइटी गठित की गयी. एसआइटी ने छापामारी कर चार अपराधियों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते गिरफ्तार किया. साथ ही 20 ग्राम ब्राउन शुगर एवं चार मोबाइल जब्त किया. गिरफ्तार अपराधियों में राजेंद्र कुमार (ग्राम करियातपुर), विकास मेहता (ग्राम हदारी), विक्रम कुमार (ग्राम सिझुआ) एवं शशि कुमार (ग्राम कुरहा) शामिल हैं. इनके विरुद्ध इचाक थाना में मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार राजेंद्र कुमार के विरुद्ध इचाक थाना में पूर्व से तीन एवं विकास मेहता के विरुद्ध एक केस दर्ज है. छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार, एएसआइ बरसा टूटी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >