बड़कागांव. कुशवाहा खेल मैदान के समीप हहारो नदी के किनारे गार्डवाल का शिलान्यास सांसद मनीष जायसवाल एवं बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. इस योजना की प्राक्कलन राशि लगभग चार करोड़ है. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशा और मोबाइल की लत में पड़ कर अपना भविष्य खराब कर रही है. उन्होंने युवाओं से खेलकूद की ओर ध्यान देने की अपील की. कहा-खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है. वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कुशवाहा खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की. मौके पर सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय साहू, अनिल मिश्रा, उमेश दांगी, जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, संदीप कुशवाहा, खेमलाल महतो, मुखिया रंजीत कुमार, पंसस उपेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, शिव शंकर कुमार, महेंद्र महतो, सोहनलाल मेहता, मनीष पांडेय, त्रिवेणी महतो, नरसिंह प्रसाद, भीखन महतो, पारस महतो, भवानी प्रसाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
हहारो नदी किनारे गार्डवाल निर्माण का शिलान्यास
चार करोड़ की योजना से क्षेत्र को मिलेगी नयी पहचान
