संत रविदास के एक-एक कथन व कार्य उत्तम : विधायक

इचाक में संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती मनायी गयी

इचाक. संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती पेठिया बागी स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर स्थल प्रांगण में मनायी गयी. कार्यक्रम का उदघाटन 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम एवं पंसस रेणु देवी ने किया. मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि संत शिरोमणि संतों में महान थे. इनके एक-एक कथन व कार्य उत्तम थे. उन्होंने अपने भक्तिभाव से भक्त एवं भगवान के बीच के प्रेम को जागृत कर दिखाया. विशिष्ट अतिथि बीसीओ वीरेंद्र राम ने संत रविदास के जीवनी पर प्रकाश डाला. आजसू के केंद्रीय महासचिव प्रदीप कुमार मेहता ने भी विचार रखे. कार्यक्रम को राजेंद्र रवि, सिकंदर राम, शिक्षक नरेश रजक, राजेंद्र यादव, मौलाना मुख्तार समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राम ने की. संचालन राजकुमार राम ने किया. इस दौरान लक्ष्मण राम, शशि राम, राजकुमार राम, उमेश रविदास एवं सुनील राम ने गीत-संगीत से समा बांध दिया. इधर, आंबेडकर नगर इचाक एवं कुटुमसुकरी में संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा निकाली गयी. ई देवकुली, मांगुरा, करियातपर, इचाक मोड़, बोंगा, अंबाटांड समेत दर्जनों गांवों में संत शिरोमणि की जयंती मनायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >