मंगुरा पंचायत भवन में रोजगार मेला

प्रशिक्षणार्थियों के लिए मुफ्त आवासीय व भोजन की व्यवस्था

इचाक. मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र बोंगा इचाक के सौजन्य से मंगुरा पंचायत भवन में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. उदघाटन मुखिया मीना देवी ने किया. उन्होंने कहा कि यह योजना झारखंड सरकार की है. प्रशिक्षण का लाभ उठाएं एवं रोजगार पायें. सरकार के द्वारा रोजगार दिलाने की गारंटी है. कौशल केंद्र के प्रबंधक रोहित कुमार एवं सहायक प्रबंधक शिवम कुमार ने कहा कि 18 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने की व्यवस्था सरकार की ओर से की गयी है. युवतियों को नर्सिंग एवं सैंपलिंग ट्रेलरिंग एवं युवकों को इलेक्ट्रिशियन एवं मल्टी टेक्नीशियन, कंप्यूटर के प्रशिक्षण के लिए प्रेरित कर रोजगार दिलाने का भरोसा दिलाया. कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सरकार की ओर से मुफ्त आवासीय व भोजन की व्यवस्था करायी गयी. रोजगार मेला में पंचायत सचिव नाजमीन शहनाज, वार्ड सदस्य मोहन शर्मा, मिथुन राम, लक्ष्मण कुमार, एएनएम निधि कुमारी, कविता कुमारी के अलावा प्रशिक्षणार्थी शामिल थे. इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को आइटीआइ भवन बोंगा में संचालित केंद्र का भ्रमण कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >