हजारीबाग के 200 उपभोक्ताओं पर है 60 लाख का बकाया, विभाग ने पूरे गांव की काट दी बिजली

ग्राम चयकला में 200 बिजली उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है. इससे विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी. बिजली कटने के बाद से गांव में अंधेरा है.

चौपारण : प्रखंड के ग्राम चयकला में 200 बिजली उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है. इससे विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी. बिजली कटने के बाद से गांव में अंधेरा है. विभाग के मुताबिक 200 उपभोक्ताओं पर करीब 60 लाख बिजली का बिल बकाया है. बिजली काटने से चयकला गांव पांच दिनों से अंधेरे में है. अभियंता धनंजय प्रसाद ने बताया कि गांव में लगभग 300 विद्युत कनेक्शनधारी हैं.

इसमें 200 कंज्यूमर ऐसे हैं, जिनका 25 हजार से ऊपर का बिल बकाया है. विभाग ने बिल जमा करने की अपील की. ग्रामीणों के आग्रह पर 11 जनवरी को बिजली बिल जमा करने के लिए चयकला में ही कैंप लगाया गया. यहां कुछ लोगों ने 50 हजार रुपये जमा किया. कहा कि बकाया बिल में दस लाख तक उपभोक्ता जमा कर देते हैं, तो पुनः बिजली बहाल कर दी जायेगी.

इधर, गांव वालों का कहना है जो लोग नियमित बिजली बिल जमा कर रहे हैं, विभाग ने उनकी भी बिजली काट दी है. बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं ने एसडीओ से तत्काल गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >