बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 21 लोगों का काटा कनेक्शन

बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध बुधवार को विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की.

बड़कागांव.

बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध बुधवार को विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. बड़कागांव के तलसवार पंचायत के ग्राम पलांडू में बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रभास कुमार के निर्देश पर विद्युत कर्मियों द्वारा बिजली बिल जमा नहीं करने वालों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया. एसबीओ राहुल कुमार ने बताया कि 5000 तक बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की विरुद्ध विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है. पलांडू गांव के लगभग 21 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. इसमें पूरन भुइयां, चौहन भुइयां, छोटू महतो, सोना महतो, महावीर महतो, सुरेश महतो आदि लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया. बिजली बिल बकाया को लेकर लगातार चेकिंग अभियान विभाग चला रही है. कार्यक्रम में एसबीओ राहुल कुमार, नर्सिंग सोनी, अजय कुमार, सूरज कुमार, राजू मुंडा, ऊर्जा मित्र प्रकाश प्रजापति शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >