हजारीबाग: दारू में ईद मिलादुन्नबी पर दिखी रौनक, 11 गांवों से निकला जुलूस, पुलिस रही मुस्तैद

दारू प्रखंड में ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम और शांति के साथ मनाया गया। 11 गांवों से निकले जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, पुलिस रही मुस्तैद।

दारू: प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के 11 गांवों से अखाड़ों के जुलूस निकाले गये, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए. जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया.

पर्व को लेकर सभी गांवों की मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. इसके बाद दारू, जबरा, पिपचो, बासोबार, भटबिघा, हरली, कवालू, मेढ़कुरी, जरगा, गाड़ी साड़म और बलिया समेत कई गांवों से बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला गया. विभिन्न अखाड़ों के लोग जुलूस में शामिल होकर पर्व की खुशियां साझा करते नजर आये.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

ईद मिलादुन्नबी के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दारू पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में गश्त की और जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी. पुलिस की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी अखाड़ों के जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए.

मौके पर मो. कमरुद्दीन, मो. अबरार, मो. सोनू, मो. तौकीर, मो. सिकंदर, मो. भोला समेत अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >