हजारीबाग. हजारीबाग मंडल क्षेत्र एलआइसी के सभी कार्यालयों में आंबेडकर जयंती मनायी गयी. मंडल कार्यालय में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के बैनर तले सेमिनार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता कॉमरेड अख्तर हुसैन ने की. महासचिव कॉमरेड जेसी मित्तल ने कहा कि आज के दौर में जब आर्थिक और लोकतांत्रिक ढांचे में बड़े बदलाव हो रहे हैं, बाबा साहेब के सिद्धांतों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गयी है. महापौर अरविंद राणा ने कहा कि बाबा साहेब केवल समाज सुधारक नहीं, बल्कि प्रखर अर्थशास्त्री भी थे. कार्यक्रम को वरीय मंडल प्रबंधक बीरेंद्र कुमार, गणेश कुमार सीटू, विपणन प्रबंधक पावन भेंगरा, महामंत्री कंचन कुमार कश्यप, पेंशनर संघ के अशोक सिंह एवं जगदीप राम ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन कॉमरेड शंकर कुमार ने किया. मौके पर विजय चौबे, दुर्गा सिंह, सुशील लकड़ा, अजय रविदास, राजेंद्र प्रसाद, प्रवील राणा, दीनानाथ पांडेय, संजय ठाकुर, देवचंद्र मंडल, रमेश, रविंद्र कुमार, विजय प्रसाद, ललन कुमार, अजय पासवान, निरंजन यादव, चुरामन महतो, ज्ञानू राम, पप्पू रविदास, पेंशनर्स एसोसिएशन के राम नारायण महतो सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.
एलआइसी कार्यालयों में याद किये गये डॉ आंबेडकर
आज बाबा साहेब के सिद्धांतों की प्रासंगिकता बढ़ गयी है : कॉमरेड जेसी मित्तल
