बड़कागांव. कांड़तरी के ग्रामीणों ने 20-20 फीट जमीन दान देकर श्रमदान से दो किमी लंबी कच्ची सड़क का निर्माण किया. सड़क कांड़तरी पुल से लेकर श्मशान घाट तक बनायी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि सात अप्रैल को ग्राम अध्यक्ष योगेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क बनाने का निर्णय लिया गया. इसके बाद आठ अप्रैल को सुबह आठ बजे सभी जुटे व शाम छह बजे तक सड़क का काम पूरा. सड़क निर्माण में जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार, प्रभारी मुखिया राजदेव महतो, सचिव सुरेश महतो, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार नागमणि, समाजसेवी प्रेमचंद कुमार, चित्र दयाल महतो, जय हिंद महतो, मुरली महतो, संतोष महतो, चंद्रशेखर महतो, अजीत महतो, बिन्नी महतो, जय हिंद कुमार, बाबूलाल कुमार, दिनेश कुमार, मनीष कुमार, हुलास महतो, दीप नारायण महतो, उमेश राम, नंदकिशोर कुमार, उमेश महतो, किशोर कुमार, लखन कुमार, विष्णु महतो, गुरु दयाल महतो, सहित अन्य शामिल थे.
20-20 फीट जमीन दान कर सड़क बनायी
कांड़तरी पुल से श्मशान घाट तक बनायी सड़क
