अंगारों पर चले भक्त, बनस झूला पर झूले

सरबाहा में शिव-पार्वती मंडा पूजा संपन्न

चरही. सरबाहा में नौ दिवसीय शिव-पार्वती मंडा पूजा मंगलवार को संपन्न हो गया. श्रद्धालुओं ने लगातार नौ दिनों तक लोटन सेवा व शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूजा कमेटी ने मेला में आये लोगों के लिए छऊ नृत्य का आयोजन किया था. बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य पेश किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मांडू विधायक निर्मल महतो, पंसस निरंजन महतो, महादेव सोरेन, दिलेश्वर महतो, पूजा कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ महतो ने संयुक्त रूप से किया. विधायक ने कहा कि दहकते अंगारों पर चलना भक्तों के भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था को दर्शाता है. नीलकंठ महतो ने कहा कि मंडा पूजा शिव-शक्ति के प्रति समर्पण का महापर्व है. दिलेश्वर महतो ने आयोजन को आदिवासी और सदान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताया. लोगों ने रात-भर छऊ नृत्य का आनंद लिया. वहीं अंगारों पर चलकर व बनस झूला झूलकर शिव भक्तों ने अपनी भक्ति का परिचय दिया. मंडा पूजा में सरबाहा, बिराखाप, कसियाडीह, दलदलिया, सिरकोल, बदुर्लतवा, चरही, इंद्रा, चनारो, हेंदेगढ़ा, जरबा, चुरचू, बहेरा, आंगो सहित मांडू, रामगढ़, हजारीबाग सहित कई गांवों के लोग मेला देखने पहुंचे. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के सिकंदर महतो, कोषाध्यक्ष अनिल महतो, सहसचिव अरविंद महतो, नंदलाल महतो, परमेश्वर महतो, प्रदीप करमाली, राजकुमार करमाली, दीपचंद महतो, नेमीचंद महतो, काशीनाथ महतो, तापेश्वर महतो, गुलाब, खुशी महतो, महेंद्र महतो, राजेंद्र, महेंद्र गंझू, टिंकू, भगत, कृष्णा, निशांत कुमार, द्वारिका करमाली, संतोष करमाली सहित अन्य की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >