हजारीबाग. राष्ट्रीय जनता दल के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष प्रसाद यादव का हजारीबाग आगमन पर राजद जिला कमेटी ने स्वागत किया. मंगलवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के समीप भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया. श्री यादव हजारीबाग के आर्य कन्या गुरुकुल में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का होना अनिवार्य है. युवा ही संगठन की रीढ़ हैं. हजारीबाग जिले के कोने-कोने में पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है. स्वागत समारोह में राजद जिलाध्यक्ष चरका यादव, मनीष कुमार, छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरज यादव, रौशन यादव, लड्डू यादव, चंदन सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा राजद के सदस्य और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
