डीसी ने एसबीएमसीएच का निरीक्षण किया

वार्डों और लैब का लिया जायजा, नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश

हजारीबाग. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह भी मौजूद थीं. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई तथा मरीजों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सर्जरी, ऑर्थो, गायनी, डायलिसिस, शिशु वार्ड, इमरजेंसी, वरिष्ठ नागरिक वार्ड सहित अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एक्स-रे एवं लैब का निरीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की गयी. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने डस्टबिन की समुचित व्यवस्था एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने मरीजों से बातचीत कर दवाइयों, भोजन और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाये. गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी में रखने को कहा गया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >