डीएवी के अमन 98.6 फीसदी अंक लाकर बने जिला टॉपर

डीपीएस के सौरभ गुप्ता 98.4 प्रतिशत अंक लाकर सेकेंड टॉपर

हजारीबाग. सीबीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. अमन कुमार ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया. अमन नूतननगर, हजारीबाग के निवासी हैं. पिता उमेश कुमार व माता नमिता देवी बेटे की इस उपलब्धि से प्रफुल्लित हैं. अमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत को दिया. उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह परिश्रम कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे. विद्यालय के प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने अमन को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्र की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. विद्यालय परिवार ने भी सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं. जिले के दूसरे टॉपर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सौरभ गुप्ता बने, जिन्होंने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. वहीं, एंजेल हाइस्कूल की आयुषी कुमार 98.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले की तृतीय टॉपर बनीं. उनके पिता संजय कुमार आकाशवाणी छात्र एफएम में कार्यरत हैं और माता सुनीता देवी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >