हजारीबाग डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में दीक्षांत समारोह का आयोजन

जारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में रविवार को दीक्षांत समारोह-2025 का आयोजन किया गया.

2हैज105में- फोटो सेशन में शामिल सांसद मनीष जायसवाल, सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास, विद्यार्थी व अन्य

हजारीबाग. हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में रविवार को दीक्षांत समारोह-2025 का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सुनील कुमार दुबे, काॅलेज सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास, परी फाउंडेशन के निदेशक रोली गुप्ता, प्राचार्य डॉ के श्रीकृष्ण एवं उप प्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. समारोह में बीडीएस में ग्रेजुएट 49 विद्यार्थियों एवं एमडीएस में पोस्ट ग्रेजुएट नौ विद्यार्थियों के बीच सर्टिफिकेट वितरण किया गया. कुल 58 विद्यार्थियों को डिग्री मिली. विद्यार्थियों ने टोपी फेंकने एवं सामूहिक फोटो सेशन सहित पारंपरिक समारोह में भाग लिया. अतिथियों ने डिग्री प्राप्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को हौसला बढ़ाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांसद मनीष जायसवाल ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण करने में करुणा, चरित्र और योग्यता के महत्व को बताया. कहा कि किसी भी तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए. जिंदगी कभी भी हमारी परीक्षा ले सकती है. विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार दुबे ने छात्रों से नैतिक बने रहने, अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध रहने और समाज की सेवा करने के लिए कहा. सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि चिकित्सा एक महान पेशा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >