क्षेत्र भ्रमण कर कांग्रेस ने सुनी लोगों की समस्याएं

कांग्रेस नेता सह कुशवाहा महासभा के केंद्रीय सलाहकार डॉ आरसी मेहता ने सदर प्रखंड के सिंघानी, अमृतनगर, अंबाडीह, दारू सहित दर्जनों गांव का भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं सुनी.

हजारीबाग.

कांग्रेस नेता सह कुशवाहा महासभा के केंद्रीय सलाहकार डॉ आरसी मेहता ने सदर प्रखंड के सिंघानी, अमृतनगर, अंबाडीह, दारू सहित दर्जनों गांव का भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं सुनी. हुटपा गांव में डॉ मेहता ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों व आदिवासियों के मसीहा हैं. राहुल गांधी ने एक गरीब किसान के बेटा केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को विधायक दल का नेता बनाया. मौके पर संजय दास, ब्रजकिशोर मेहता, तुलसीदास कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, देवनंदन प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा, राकेश गुप्ता, अशोक कुशवाहा, फरद्दीन, मासूम, राजकुमार कुशवाहा, मुकेश पासवान, अजय राम, संजय राम, मंटू ठाकुर सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >