हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को पीएम-एबीएचआइएम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं स्वास्थ्य भवनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों की जमीनी स्थिति की जांच के लिए उपसमाहर्ताओं को विभिन्न प्रखंडों में प्रतिनियुक्त करते हुए नियमित निरीक्षण का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एएनएम एवं सीएचओ की उपस्थिति, ओपीडी संचालन, दवा उपलब्धता, संस्थागत प्रसव, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जांच की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि पीएम-एबीएचआइएम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत लंबित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किये जायें. कई स्वास्थ्य भवनों का उदघाटन 15 अगस्त 2026 तक कराने तथा शेष अपूर्ण योजनाओं को 15 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया. बैठक में अनुपयोगी उपकरणों को चालू कराने, लंबित एनओसी प्राप्त करने तथा स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त रिया सिंह मौजूद थीं.
लंबित योजनाएं 15 नवंबर तक पूरी करें : डीसी
पीएम-एबीएचआइएम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा
