बरही अनुमंडल स्तरीय जन शिकायत समाधान शिविर में पहुंचे फरियादी

बरही अनुमंडलीय स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम बुधवार को बरही थाना परिसर में आयोजित किया गया.

16बरही1में- शिविर में अधिकारी व ग्रामीण बरही. बरही अनुमंडलीय स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम बुधवार को बरही थाना परिसर में आयोजित किया गया. शिविर में बरही अनुमंडलाधिकारी जोहन टुडू ने कहा-झारखंड सरकार के मार्ग दर्शन पर यह शिविर लगाया. गांव में होने वाले छोटे-छोटे विवादों की सुनवाई कर उनका समाधान किया जाये, ताकि विवाद बढ़ कर गंभीर रूप नहीं ले सके. इस प्रक्रिया में जनता व प्रशासन के बीच विश्वास स्थापित होता है. बरही डीएसपी अजीत कुमार विमल ने कहा यह शिविर न्याय सुलभ करायेगा. शिविर में विभिन्न प्रखंड के गरीब ग्रामीण अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे. शिकायत के 25 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें बरही थाना क्षेत्र से 19, चलकुशा से एक, बरकट्ठा से एक, पदमा से एक चौपारण से तीन शिकायतकर्ता का आवेदन मिला. अधिकारियों ने इनमें से कई मामलों का मौके पर निष्पादन कर दिया. भूमि विवाद से संबंधित कुछ मामले के समाधान प्रक्रियाधीन रखा गया. कार्यक्रम में बरही सीओ अमित किस्कू, चौपारण सीओ संजय यादव, बरकट्ठा सीओ श्रवण कुमार झा, बरही सर्किल इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर कुमार, बरकट्ठा सर्किल इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, बरही थाना प्रभारी आभास कुमार, पदमा थाना प्रभारी राणा बहादुर प्रताप सिंह, बरकट्ठा थाना प्रभारी मुकेश भोक्ता, गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार, महिला थाना प्रभारी किरण कच्छप, पुलिस अवर निरीक्षक बादल हेम्ब्रम, नरेंद्र पांडेय, रंजीत भगत, सीआई रितलाल रजक, सुरेंद्र पासवान, निशांत कुमार, अनिमेश कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, गणेश यादव, शकलदेव यादव, बिनोद राम, घनश्याम पासवान, सकलदेव पासवान, ग्रामीण, जावेद अख्तर, हरिलाल यादव, प्रकाश यादव, मो तौकीर रजा सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >