जनता से संवाद आवश्यक : जेपी पटेल

कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

विष्णुगढ़. संगठन की मजबूती को लेकर विष्णुगढ़ कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने की. संचालन गुरु प्रसाद साव ने किया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर पर गठित कमेटियों की बैठक जरूरी है. प्रखंड के कार्यकर्ताओं से आम जनता की जन समस्याओं को सुनना होगा. उसके समाधान की दिशा में प्रयास करना होगा. जनता से जन संवाद आवश्यक है. संगठन सृजन के तहत ग्राम पंचायत, मंडल तथा प्रखंड कमेटियों का गठन हो गया है. उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान संगठन की मजबूती और आंदोलन है. पूर्व में जो शिलान्यास हुआ है, उसी का उदघाटन किया जा रहा है. सांसद मद से क्षेत्र में कोई काम नहीं चल रहा है. कार्यकर्ता सक्रिय रहें. आगे मुखिया व जिला परिषद चुनाव की तैयारी करना है. बैठक में कांग्रेस नेता जगदीश वर्मन, कौशल कुमार महतो एवं वासुदेव यादव के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि दल के कार्यकर्ता के साथ-साथ उक्त सभी लोग समाजसेवी भी थे. बैठक में मनरेगा के नाम बदले जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 28 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला सचिव सुनैना दुबे, सुरेंद्र मिश्र, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, पूर्व प्रमुख उमा देवी, मंडल अध्यक्ष मुखिया उत्तम महतो, हीरामन पटेल, त्रिवेणी मंडल, वासुदेव महतो, परमेश्वर महतो, महादेव मंडल, चेतलाल महतो, बटेश्वर मिश्र समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >