घाघरा डैम में डूबने से चतरा के युवक की मौत

पांच दोस्त नहाने गये थे, चार बाल-बाल बचे

केरेडारी. थाना क्षेत्र के हेवई गांव स्थित घाघरा डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के पत्थलगड़ा गांव निवासी सुभाष प्रजापति (22 वर्ष) के रूप में की गयी है. गुरुवार को दिन के करीब 10 बजे सुभाष प्रजापति, कुम्हरा बेंगवरी (केरेडारी) के अजय प्रजापति, आशीष प्रजापति, विशाल प्रजापति व सुनील भुईयां नहाने के लिए बाइक से घाघरा डैम गये थे. नहाने के क्रम में सुभाष गहरे पानी में चला गया. मित्रों ने सुभाष को किसी प्रकार पानी से बाहर निकाला. इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी ले गये. जहां जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

भटके हिरण का रेस्क्यू, नेशनल पार्क में छोड़ा

चौपारण. जंगल से भटका एक हिरण चौपारण थाना में घुस गया. वहां खड़ी गाड़ियों के बीच छुपकर बैठ गया. पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया. वनपाल संटू कुमार ने बताया कि हिरण जख्मी हो गया था. पशु चिकित्सक से इलाज कराने के बाद उसे वाहन से नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >