सभी बूथ कमेटियों का गठन जल्द कर लें भाजपा जिला पर्यवेक्षक पूर्व राज्यसभा सांसद, जिला प्रभारी, सांसद हुए शामिल 2हैज26में- बैठक में उपस्थित समीर उरांव, सांसद मनीष जायसवाल व अन्य हजारीबाग. संगठनात्मक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की रविवार को हजारीबाग सांसद के सेवा कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में मंडल स्तर के चुनाव को लेकर सभी मंडल कार्यकर्ताओं को टास्क दिया गया. बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद सह जिला पर्यवेक्षक समीर उरांव, जिला प्रभारी विनोद सिंह, जिला सह प्रभारी टुन्नु गोप सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल हुए. जिला पर्यवेक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि 17 मार्च से 19 मार्च तक भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव कर लेना है. 19 से 25 मार्च तक जिला अध्यक्षों का चुनाव किया जाना है. सभी कार्यकर्ता बूथ कमेटी का गठन कर लें. बारह सदस्य नहीं होते हैं तो कम से कम पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करे. इसके बाद बूथ कमेटी का विस्तार करें. हजारीबाग जिला जनसंघ काल से संगठन के मामले में अग्रणी भूमिका में रहा है. जिला प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि जिला में सभी बूथों का गठन कर ले, ताकि जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो सके. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि समय सीमा के अनुरूप हजारीबाग जिले में संगठन का चुनाव संपन्न कर लिया जायेगा. मंडल अध्यकों की रिपोर्ट के आधार पर लगभग सभी बूथों पर बूथ कमेटी का गठन हो गया है. केपी ओझा और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी संबोधित किया. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की. धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सुनील मेहता ने दिया. मौके पर टुन्नू गोप, केपी ओझा, दामोदर सिंह, रेणुका साहू, सुनील मेहता, सुमन कुमार, जय नारायण प्रसाद, नंद कुमार नंदू, कुंवर मनोज सिंह, खोखा सिंह, अंबिका सिंह, गणेश यादव, सरवेश सिंह, रमेश ठाकुर, शेफाली गुप्ता, अशोक यादव, विवेक बरियार, रणधीर पांडे, प्रकाश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, अरुण राणा, कृष्णा मेहता, कैलाश यादव, विजय गिरी, टुकेश्वर महतो, श्वेता राणा, विजय वर्मा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
