भाजपा त्रासदी में भी तलाशती है राजनीतिक अवसर : यशवंत सिन्हा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विष्णुगढ़ पहुंच कर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

विष्णुगढ़. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा बुधवार को विष्णुगढ़ पहुंचे. अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम बच्ची के शोकाकुल पिता और भाई से मिलकर संवेदना व्यक्त कीं. इस दौरान श्री सिन्हा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. कहा कि भाजपा त्रासदी में भी राजनीतिक अवसर तलाशने से बाज नहीं आती. भाजपा नेताओं को लगा था कि इस घटना के जरिये राजनीति की रोटी सेंकी जा सकती है, इसीलिए वे यहां डेरा डाले हुए थे. भाजपा द्वारा भीम राम से पार्टी का कोई संबंध नहीं होने के दावे पर श्री सिन्हा ने तंज कसा. कहा कि प्रदेश से लेकर केंद्र तक के जो नेता यहां आ रहे थे, उन सभी के साथ भीम राम की बगल में बैठी हुई तस्वीरें इस बात की तस्दीक करती हैं कि उसकी भाजपा में कितनी गहरी पैठ है. अब सफाई देने का कोई अर्थ नहीं है. यशवंत सिन्हा ने गांव की स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि जिस गांव में इतनी बड़ी घटना हुई, उसे नेताओं ने राजनीतिक पर्यटन स्थल बना दिया है. उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की, ताकि मासूमों की जान से खिलवाड़ करने वालों को सबक मिल सके. यशवंत सिन्हा के साथ प्रो सुरेंद्र सिन्हा, अनिल सिन्हा, दीपक नाथ सहाय, विपिन सिन्हा, प्रकाश मिश्रा समेत कई समर्थक थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >