चौपारण. चैत्र नवरात्र को लेकर ब्लॉक मोड़ पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शनिवार को विसर्जित कर दिया गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी. इससे पूर्व सुबह से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. लोगों ने मां की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की. काली मंडा से विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे के निकला, जो जीटी रोड, चतरा मोड़, केंदुआ मोड़ होते बाला बांध पहुंचा. जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन जुलूस में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल थे. प्रशासन की देखरेख में जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा. जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा विसर्जन होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली. जुलूस में सांसद प्रतिनिधि रिशु वर्णवाल, मुखिया उषा देवी, शिव सिंह, अभिमन्यु प्रसाद भगत, प्रदीप केसरी, बैजू गहलौत, मनीष सिन्हा, बिनोद सिंह, जितेंद्र साव, अशोक केसरी, धर्म विश्वकर्मा, शिव कुमार यादव, आदित्य चौरसिया, मथुरा चौरसिया सहित कई लोग शामिल थे.
नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई
चैत्र नवरात्र को लेकर ब्लॉक मोड़ पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
