बाबा साहेब के विचार आज भी प्रेरणास्रोत : सांसद

आंबेडकर जयंती पर शहर में कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम

हजारीबाग. संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर शहर भर में कार्यक्रम हुए. सांसद मनीष जायसवाल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने तकिया मजार के पीछे नवाबगंज स्थित जिला कल्याण अनुसूचित जाति छात्रावास, डिस्ट्रिक बोर्ड चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज में समानता और न्याय स्थापित करने के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं. कार्यक्रम में विधायक प्रदीप प्रसाद, अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, हरीश श्रीवास्तव, अजय कुमार साहू, महेंद्र राम बिहारी, राजकरण पांडेय, विक्रमादित्य, रंजीत कुमार, कैलाश राम, सुबोध पासवान, बलराम, बालेश्वर रजक, रामचंद्र राम, मिथलेश कुमार, प्रवीण पासवान, कुंदन पासवान, नंदू प्रसाद, प्रीतम राम, मोती लाल मिर्धा, अशोक कुमार दास, विजय कुमार, तुलसीदास, कुमुद कुमार दास, टुकेश्वर कुमार दास, रंजन चौधरी, डॉ अनवर हुसैन, महेंद्र राम प्रजापति, विक्रमादित्य, मिथलेश कुमार भारती, विवेक कुमार बाल्मिकी, रंजन कुमार, सुनील कुमार, नरेश कुमार दास, शशि रंजन, बबलू कुमार दास सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

बाबा साहेब का जीवन संघर्ष प्रेरणादायी : उपायुक्त

डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है. कार्यक्रम में नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, एसडीओ आदित्य पांडेय सहित कई लोगों ने बाबा साहेब को नमन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >