बरही. बरही के विभिन्न विद्यालयों में आंबेडकर जयंती मनायी गयी. देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया. विद्यालय प्रबंधक विकास सिंह ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष से बच्चों को अवगत कराया. मौके पर प्राचार्य कैलाश कुमार उपस्थित थे. वेक्टर क्लासेस में हुए कार्यक्रम में निदेशक दीपक गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही समाज में समानता व न्याय की स्थापना की जा सकती है. डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने बच्चों को जाति-पाति के भेद को नहीं अपनाने व देश के संविधान पर चलने का संकल्प दिलाया. आइलेक्स पब्लिक स्कूल में निदेशक डॉ शैलेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाना चाहते थे.
बरही के विद्यालयों में याद किये गये बाबा साहेब
आंबेडकर जयंती
