ऑटो पलटा, महिला व बच्चे समेत छह घायल

विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य मार्ग पर हादसा

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य मार्ग पर गरहमुर्गी के पास सोमवार को एक अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस घटना में ऑटो में सवार चार महिलाएं व दो स्कूली बच्चे सहित छह लोग घायल हो गये. घटना सोमवार दिन के करीब करीब 11 बजे की है. ऑटो यात्रियों को लेकर बनासो से कुरकनालो की ओर जा रहा था. जैसे ही ऑटो गरहमुर्गी के समीप पहुंचा, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गया. घटना के बाद चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिलाओं, बच्चों और चालक को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ. इसके बाद सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घायलों में पेमिया देवी (70 वर्ष, ग्राम कुरुकनालो, बोकारो), केसिया देवी (30 वर्ष, ग्राम कारीखुरदा), आशीष कुमार (ढाई वर्ष), प्रकाश महतो (ग्राम कारीखुरदा), शकीला खातून (60 वर्ष, ग्राम लेदी, विष्णुगढ़) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >