सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत, मुआवजे के लिए सड़क जाम

जबरा चौक पर खड़े ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर

दारू. थाना क्षेत्र के जबरा में सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गयी. मृतक रिंकू खान उर्फ कारू खान (पिता मो रशीद खान) इरगा का निवासी था. जानकारी के अनुसार ऑटो चालक रिंकू खान सवारी बैठाने को लेकर जबरा चौक में खड़ा था. इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक (बीआर02जीबी-8345) ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे ऑटो पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. रिंकू खान ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व एक पुत्री को छोड़ गया है. शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

मुआवजे के आश्वासन पर हटा जाम

पोस्टमार्टम के बाद परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ जबरा चौक में हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग (एनएच 522) को जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही सीओ रामबालक कुमार, थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन पहुंचे. मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटा और वाहनों का आवागमन चालू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >