हत्या के मामले में मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित कई बड़े अधिकारियों से न्याय की गुहार

29 दिसंबर 2025 को हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के आराभुसाई महूगांय गांव में 25 वर्षीय आदिवासी युवती की हत्या का मामला सामने आया.

प्रतिनिधि कटकमसांडी 29 दिसंबर 2025 को हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के आराभुसाई महूगांय गांव में 25 वर्षीय आदिवासी युवती की हत्या का मामला सामने आया. मृतका की मां रीना देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना स्थल से शराब की बोतल, डिस्पोजल ग्लास, हेलमेट और दस्ताने जैसे सामान बरामद हुए, जो षड्यंत्र की ओर संकेत करते हैं. शव बरगद के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया था. रीना देवी ने अपने आवेदन में छह लोगों—रोशन सिंह भोक्ता, गांगो सिंह, फुलमति देवी, सुनीता देवी, सोनू सिंह, रंजीत सिंह भोक्ता और सोनू सिंह भोक्ता की पत्नी—पर हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इन सभी ने मिलकर योजना बनाकर हत्या की और शव को एंदला टोंगरी स्थित बरगद पेड़ पर लटका दिया. उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय मृतका के मोबाइल पर चीखने-चिल्लाने की आवाज का ऑडियो वायरल हुआ था. पुलिस ने इस मामले में रोशन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही चार-पांच अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और मृतका के मोबाइल का कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है. मृतका के पिता की शिकायत पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 266/25 दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >