हजारीबाग. झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने की. संचालन नीलकंठ महतो ने किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने 32 वार्ड अध्यक्ष, सचिव व महिला वार्ड कमेटी के पदाधिकारियों से बारी-बारी से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर झामुमो के सभी विंग अभी से ही लग जायें. केंद्रीय सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है. जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि राज्य सरकार जो कहती है, वह करती है. इस बार जोर-शोर से नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट जायें. अंत में बॉक्सिंग जीतकर आयी लड़की को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. बैठक में अंजनी कुमारी, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, सचिव निसार अहमद, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, राजेश मेहता, सत्येंद्र मेहता, खलील अंसारी, राजू वर्मा, नारायण दास, श्वेता दुबे सहित महिला अध्यक्ष, सचिव व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
