वायु सेना के जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सोमवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी मौत

हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ निवासी भारतीय वायुसेना के जवान दीपक कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार को खिरगांव मुक्तिधाम में सैनिक सम्मान के साथ किया गया. मुखाग्नि उनके पिता शेखर प्रसाद ने दी. वहीं वायु सेना मुख्यालय से आये जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयीं. दीपक कुमार की मौत सोमवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. इस घटना से इलाके में शोक की लहर है. पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि दीपक कुमार का देश के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जायेगा. अंतिम संस्कार में संगठन के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया.

मारपीट व लूटपाट का आरोप, थाना में आवेदन

बरही. ग्राम चकजलपा करताही, थाना गुरुआ, जिला गया (बिहार) निवासी शशिभूषण ने मारपीट व लूटपाट के आरोप में बरही थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि वह रविवार की सुबह अपनी परिचित महिला को जेट परीक्षा दिलाने के लिए गाड़ी (बीआर02बीजेड-7128) से हजारीबाग के अमृतनगर स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे. इसी दौरान धमना टोल प्लाजा के पास वाहन (जेएच10सीवी- 3443) से कुछ बदमाश पीछे से आये व उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. इसके बाद गाली गलौज व मारपीट की. महिला को जबरन खींचकर अपनी गाड़ी में बैठने की कोशिश की. उसके साथ छेड़छाड़ की. 10 हजार रुपये छीन लिये. टक्कर मारने से गाड़ी में करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >