अंधविश्वास के खिलाफ प्रशासन सख्त, तांत्रिकों की बनेगी सूची

जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में ओझा-गुनी और तांत्रिकों की सूची बनायेंगे

विष्णुगढ़. सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ विष्णुगढ़ प्रशासन अपनी कमर कस चुका है. इसके खात्मे और निवारण को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार में पंचायत जनप्रतिनिधियों, जेएसएलपीएस महिला सखी मंडल और सेविकाओं के साथ बीडीओ अखिलेश कुमार ने बैठक की. अध्यक्षता प्रमुख जैबुन निशा ने की. डीएसओ मुरली यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में लगभग सभी पंचायतों के मुखिया, जेएसएलपीएस महिला सखी मंडल से करीब सौ महिलाएं, साठ सेविकाओं ने हिस्सा लिया. बीडीओ ने कहा कि अंधविश्वास के कारण विगत दिनों एक मासूम की हत्या कर दी गयी. यह किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग इस दिशा में पूर्व से अपना काम जारी रखे हुए है, लेकिन अब इसकी गति और तेज करनी है. सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर लोगों को अंधविश्वास समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करें. जनप्रतिनिधि अपने स्तर से भगत-भगतिन, ओझा-गुनी एवं तांत्रिकों की सूची उपलब्ध करायें, ताकि उनलोगों पर शिकंजा कसा जा सके और आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो. सखी मंडल एवं सेविकाएं रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करें. जैबुन निशा ने कहा अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले लोगों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए. चाहे वो किसी जाति या समुदाय से क्यों न हो. बैठक में उप प्रमुख सरयू साव, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो, सचिव निर्मल कुमार, बीपीएम दिव्या सिन्हा, प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >