..जिला स्तरीय जन शिकायत समाधान शिविर में 95 मामले आये, पांच का निष्पादन

जन शिकायत समाधान शिविर में डीआईजी संध्या रानी मेहता, एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत अन्यहजारीबाग. हजारीबाग जिले में जिला स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम बुधवार को नया समाहरणालय में हुआ

जिले के तीन स्थानों पर लगा जन शिकायत समाधान शिविर 16हैज103में- जन शिकायत समाधान शिविर में डीआईजी संध्या रानी मेहता, एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य हजारीबाग. हजारीबाग जिले में जिला स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम बुधवार को नया समाहरणालय में हुआ. इसमें पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मामले के अनुसंधान में गड़बड़ी, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं से संबंधित शिकायतें जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पहुंची. इसमें कुल 95 मामले आये. जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच मामलों का निष्पादन किया गया. सदर थाना से चार, बड़ा बाजार से दो, मुफ्फसिल से दो, कोर्रा थाना से दो, कटकमसांडी से एक, आंगो से एक, लोहसिंघना से दो, चरही से एक, विष्णुगढ़ से पांच, महिला थाना से चार मामले जन शिकायत समाधान शिविर में पहुंचा. जिले में तीन स्थानों में लगा जन शिकायत समाधान शिविर जिले में तीन स्थानों में जन शिकायत समाधान शिविर लगाया गया. इसमें बरही थाना परिसर में बरही, चौपारण, बरकट्ठा, गोरहर, पदमा, चलकुशा थाना क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. बड़कागांव थाना परिसर में बड़कागांव, केरेडारी, कटकमदाग थाना क्षेत्र के लोगों ने शिकायतें शिविर में दर्ज करायी. महानिदेशक व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर डीआईजी संध्या रानी मेहता की अध्यक्षता में तीन स्थानाें पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें हजारीबाग समाहरणालय में एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ, सदर इंस्पेक्टर, सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर, चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार, टाटीझरिया थाना प्रभारी सरोज कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी पुन्नू यादव समेत कई थाना प्रभारी व एसआई शामिल हुए. बड़कागांव और बरही में मुख्य रूप से बड़कागांव एसडीपीओ और बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें क्षेत्र के संबंधित सभी थानेदार शिविर में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >