चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित पांडेयबारा के पास शुक्रवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार कैलाश साव की माैत हो गयी. कैलाश साव रामपुर पंचायत के मरगोजा गांव का निवासी था.
कैलाश अपनी बहन के घर मरगोजा (जेएच 02 एएफ 7821) से लौट रहा था़ इसी बीच बक्सर से धनबाद जा रहे बोलेरो (बीआर 44 पी 1990) की चपेट में आ गया़ घटना में गंभीर रूप से घायल मनोज को हजारीबाग सदर अस्पताल में भरती कराया गया़ यहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गयी. पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में कर लिया है़ बोलेरो पर सवार लोग धनबाद में दो गोला कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे.
