हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गुरुवार को कटकमसांडी प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. श्री जायसवाल ने खुटरा पंचायत स्थित धरहरा ग्राम पहुंचे. विधायक ने पीएमजीएसवाइ से बन रहे धरहरापथ का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने पथ में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की. विधायक ने डांड पंचायत स्थित सुदूरवर्ती ग्राम गुरुडीह के पगडंडियों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. गुरुडीह के ग्रामीणों ने विधायक स्वागत किया.
डांड बाजार के पास देवी मंडप के समीप विधायक निधि की राशि दो लाख से निर्मित गार्डवाल का उदघाटन किया. पिचरी एवं बाझा पंचायत के हरहद ग्राम एवं डांड के गोसी ग्राम वासियों की समस्या से रूबरू हुए. दौरे में रितलाल यादव, जीवन मेहता, किशोरी राणा, मुनेश ठाकुर, मुखिया राम कुमार मेहता, खुटरा मुखिया पति अनवारुल हक, डांड मुखिया मिनहाज हुसैन, पूर्व मुखिया मथुरा महतो, पूर्व मुखिया अशोक राना, अर्जुन सोनी, महावीर सिंह, विनोद सिंह, प्रदीप मिश्रा, मंगल सिंह मुंडा, सोहराय मुंडा, राजेंद्र सिंह मुंडा, नरेश पासवान, शंकर दयाल यादव, प्यारेलाल पासवान एवं विधायक के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग साथ थे.
