जेपीसी ने सड़क निर्माण कार्य बंद कराया

चरही : चुरचू प्रखंड के चरही- घाटो रोड सड़क निर्माण कार्य को जेपीसी उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने सात अक्तूबर सोमवार की देर रात लालबंगला स्थित मजदूर के कैंप पर धावा बोला. जेपीसी संगठन के दर्जनों सदस्यों ने कैंप में काम कर रहे लगभग दर्जनों मजदूरों को घंटों तक कब्जे में लेकर काम नहीं करने […]

चरही : चुरचू प्रखंड के चरही- घाटो रोड सड़क निर्माण कार्य को जेपीसी उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने सात अक्तूबर सोमवार की देर रात लालबंगला स्थित मजदूर के कैंप पर धावा बोला. जेपीसी संगठन के दर्जनों सदस्यों ने कैंप में काम कर रहे लगभग दर्जनों मजदूरों को घंटों तक कब्जे में लेकर काम नहीं करने की हिदायत दी. इसके बाद मजदूरों को छोड़ दिया. दोबार काम शुरू करने पर बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा. इस घटना से मजदूरों में दहशत है.
घटना के बाद मंगलवार को दिन भर सड़क निर्माण कार्य ठप रहा. गाैरतलब हो कि करोड़ों की लागत से चरही-घाटो चौक से परेज तक कालीकरण सड़क बननी है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >