झील, चुरचू के छठघाट की सफाई

हजारीबाग : छठ पूजा को लेकर हजारीबाग झील की सफाई पूरी कर ली गयी है. कैफेटेरिया के संचालक सहदेव प्रसाद मेहता ने बताया कि छठ को लेकर मजदूरों को जलकुंभी निकालने के लिए लगाया गया था. छठ के पूर्व झील में जमे जलकुंभी को निकाल लिया गया है. झील की सीढ़ियों आैर पूरे कैफेटेरिया पार्क […]

हजारीबाग : छठ पूजा को लेकर हजारीबाग झील की सफाई पूरी कर ली गयी है. कैफेटेरिया के संचालक सहदेव प्रसाद मेहता ने बताया कि छठ को लेकर मजदूरों को जलकुंभी निकालने के लिए लगाया गया था. छठ के पूर्व झील में जमे जलकुंभी को निकाल लिया गया है. झील की सीढ़ियों आैर पूरे कैफेटेरिया पार्क की भी सफाई की गयी. छठ को लेकर पार्क को भी पूरी तरह से लाइट से सजाया जा रहा है. इधर, नगवां व चुरचू गांव के छठ घाट की भी सफाई कर ली गयी है. छठव्रतियों के जानेवाले मार्ग की सफाई कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >