बरकट्ठा़ : बरकट्ठा में काली पूजा समिति की ओर से बुधवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम आरकेस्ट्रा आयोजित हुआ. उदघाटन पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने किया़ मौके पर कालीचरण मंडल, दुर्गानंद झा, त्रिवेणी यादव, महेंद्र प्रसाद, दिलीप दास, अशोक गुप्ता, मिथलेश भारती, सुनील राम मौजूद थ़े
आसनसोल से आये गोपाली म्यूजीकल ग्रुप के कलाकारो द्वारा आरकेस्ट्रा कार्यक्रम हुआ. सिंगर सुदीप्तो एवं सुप्रिया ने अपने सुरीले आवाज से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. जबकि सोनाली, तनुश्री, टीना, ऐश्वर्या, स्वीटी ने रिकॉडिंग गाने पर युवकों का भरपुर मनोरंजन किया़ कार्यक्रम को देखने सुनने बरकट्ठा के अलावा आसपास क्षेत्रो से बड़ी संख्या में लोग पहुंच़े सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष गोलू मोदी, सचिव विक्की मंडल, कोषाध्यक्ष बिटु मोदी, सदस्य दर्शन सोनी, इंद्रजीत प्रसाद, वीरेंद्र सोनी, रामजी मंडल, रंजन यादव, कमलेश गुप्ता, विजय लाल, महेन्द्र कसेरा, अजरुन राणा समेत अन्य लोग शामिल है़
