आलू की फसल पर चला दिया ट्रैक्टर

फसल बरबाद इचाक. थाना क्षेत्र के ग्राम डाढा के खाता संख्या 47 प्लॉट 1409 में लगे आलू की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नुकसान पहुंचाया गया. इस संबंध में देवकुली गांव निवासी मनोरंजन सिंह ने लिखित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग, अंचलाधिकारी इचाक एवं इचाक थाना में दिया है और कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में […]

फसल बरबाद
इचाक. थाना क्षेत्र के ग्राम डाढा के खाता संख्या 47 प्लॉट 1409 में लगे आलू की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नुकसान पहुंचाया गया. इस संबंध में देवकुली गांव निवासी मनोरंजन सिंह ने लिखित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग, अंचलाधिकारी इचाक एवं इचाक थाना में दिया है और कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि उक्त भूमि रकवा चार एकड़ 19 डीसमिल मनोरंजन सिंह की मां के नाम से है. खेत में आलू की खेती की गयी है. मंगलवार की रात डाढा गांव के सीताराम महतो, प्रकाश महतो ने ट्रैक्टर चलाकर आलू के फसल को बरबाद कर दिया और जमीन हड़पने की कोशिश क. उक्त भूमि का विवाद न्यायालय में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >